आगर मालवा। विजानगरी सहकारी साख संस्था के प्रबंधक मोहनलाल विश्वकर्मा द्वारा आय से अधिक संपत्ति एकत्रित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। जिस पर विधिवत न्यायालय से आदेश प्राप्त कर आज विश्वकर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त द्वारा सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा की सर्वे कार्रवाई की जा रही है। आगर जिले के बढ़ोद थाना क्षेत्र के ग्राम गिरौली के तीन घर और आगरा में स्थित दो घरों में सर्वे किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक बलवीर यादव, बसंत श्रीवास्तव, दीपक शेजवार, पुलिस लाइन आगर से भी महिला और पुरुष पुलिस बल लिया गया है साथ ही किसी भी तरह की चिकित्सीय आपात स्थिति बनने की स्थिति में मदद के लिए आगर स्वास्थ्य विभाग से मय स्टाफ के एक एंबुलेंस भी ली गई है। वर्ष 1994 से लेकर अब तक मोहन विश्वकर्मा की कुल आय 30 से 40 लाख रुपए बनती है। इसके विरुद्ध सर्वे में अभी तक करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति सामने आ चुकी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.