Let’s travel together.

पीएम मोदी और मिस्र के प्रधानमंत्री के बीच राउंडटेबल मीटिंग सहयोग के मुद्दों पर चर्चा

110

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली से मुलाकात की और उनके साथ राउंडटेबल मीटिंग की। बता दें कि ये 26 सालों से बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने मिस्र का दौरा किया है। इससे पहले साल 1997 में भारतीय पीएम ने यहां का दौरा किया था। बता दें कि पीएम मोदी, यहां के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा पहुंचे हैं।

पीएम का स्वागत

इससे पहले कैरो एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए खुद मिस्र के प्रधानमंत्री खुद मौजूद थे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारतीय समुदाय से मुलाकात

पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे पर खुशी जताई और मिस्र के साथ अच्छे संबंधों की कामना की।

जानिये उनका कार्यक्रम

पीएम मोदी रविवार को राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से वार्ता करेंगे और दोनों प्रमुख देशों के बीच रणनीति भागीदारी को गति देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। काहिरा में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ‘हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री’ का दौरा करेंगे, जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और फिलस्तीन में सेवा करने वाले और शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 3,799 सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है। इसके अलावा पीएम मोदी यहां दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811