Let’s travel together.

भूकंप आपदा से निपटने विद्यार्थियों सीख रहे हैं जीवन रक्षक कौशल ट्रेनिंग

0 93

 

– भूकंप आपदा से निपटने के लिए गीता पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशल की दो दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही हैं

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मानव जाति अति प्राचीन काल से ही आपदाओं से जूझ रही हैं। प्राकृतिक और मानव जनित संकटों का सामना करने के लिए जीवन रक्षक कौशलों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए गीता पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जीवन रक्षक कौशल की बेसिक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें एडवेंचर एक्सपोर्ट साबिर खान विद्यार्थियों को भूकंप आने पर किस प्रकार अपना बचाव किया जा सकता है के बारे में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि भूकंप आने पर स्कूली बैग का उपयोग करके या दोनों हाथों को जोड़कर सिर के ऊपर रखकर कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही अगर आपको ऐसा लगता है कि आप फस सकते हैं तो अपने मोबाइल में जीपीएस या फिर लोकेशन ऑन कर दें , जिससे कम समय में आपको रेस्क्यू टीम द्वारा बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके साथ ही भूकंप के दौरान फर्नीचर जैसे- कुर्सी, टेबल के उपयोग के बारे में बारीकी से विद्यार्थियों को बताया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति इस में घायल हुआ है तो उसे रुमाल का उपयोग कर किस तरह से बाहर निकाला जा सकता है इसकी जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811