डिलेवरी के दौरान प्रसूता की हुई मृत्यु तथा बगैर पंजीयन के अस्पताल संचालित करने पर एफआईआर भी दर्ज होगी
देवेन्द्र कुमार जैन इन्दौर
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन में रविवार को मूसाखेड़ी में स्थित मदर केयर अस्पताल को जिला प्रशासन की टीम द्वारा सील किया गया। साथ ही डिलेवरी के दौरान प्रसूता की हुई मृत्यु तथा बगैर पंजीयन के अस्पताल संचालित करने पर थाना आजाद नगर में एफआईआर भी दर्ज कराई गयी है।
उक्त कार्यवाही के लिये कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश दिये थे कि इस अस्पताल के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। बताया गया कि मूसाखेड़ी में न्यू मदर केयर अस्पताल का संचालन बगैर पंजीयन कराये नियम विरूद्ध किया जा रहा था। पिछले माह इस अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु भी हो गयी थी। अस्पताल को सील करने की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार और टीम मौजूद थी।