Let’s travel together.

गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

84

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने शनिवार को राज्य में अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बता दें कि दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से दूध की कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है।

अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

दरअसल, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों का शीर्ष निकाय है, जो आमतौर पर पहले से ही दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा करता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। सूत्रों का कहना है कि चारा और परिवहन की कीमतों में वृद्धि के कारण दूध की लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं।

दूध के लिए अब इतने चुकाने होंगे रुपये

बता दें कि मूल्य संशोधन के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये हो गई है। इसके अलावा अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

6 माह बाद बढ़े गुजरात में दूध के दाम

बताते चलें कि पिछले छह महीने से गुजरात में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में 2 रुपये प्रति लीटर और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों के लिए फरवरी 2023 में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

इस वजह से बढ़े दूध के दाम

दूध के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर महासंघ ने कहा कि दूध उत्पादन लागत में वृद्धि की वजह पशु चारा और ईंधन की कीमतों में इजाफा है, जिसने परिवहन को और महंगा बना दिया है। जिस वजह से दूध के दामों में वृद्धि की गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811