Let’s travel together.

ट्रक ने कार को टक्कर मारकर 20 मीटर घसीटा, हादसे में दो भाईयों सहित तीन की मौत

95

ग्वालियर ।  जौरा कस्बे में एमएस रोड पर कार व ट्रक की टक्कर में दो भाईयों, एक बहन सहित चार की मौत हो गई । हालांकि दोनों भाईयों की मौत मौके पर हुई और बहन की मौत अस्पताल में दौराने उपचार हुई। एक अन्‍य घायल हो गया। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 20 से 25 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

घटनाक्रम के मुताबिक जौरा कस्बे में एमएस रोड पर विधायक सूबेदार सिंह रजोधा के घर के सामने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कार व ट्रक में टक्कर मो गई। टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 20 से 25 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान कार चला रहे 24 साल के धीरज पुत्र गोविंद शर्मा व उसके छोटे भाई 17 साल के ऋषभ की मौके पर मौत हो गई। साथ ही कार में बैठी मृतकों की बहन व प्रांसू नामक किशोर घायल हो गए। घायलाें को तुरंत जौरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायलाें को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। लेकिन अस्‍पताल में युवती की मौत हो गई। प्रांसू का उपचार ग्‍वालियर में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक पर सड़क पर पलट गया। लेकिन ट्रक का ड्रायवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित ड्रायवर की तलाश करना शुरू कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811