जान हथेली पर रख पुलिस जवानो ने पकड़ा,
दो पुलिस जवान हुए घायल
सुरेंद्र जैन धरसींवा रायपुर
एम्स में परिजनों के साथ इलाज कराने गए बीरगांव निवासी एक मानसिक रोगी के हाथ मे चाकू क्या आया उसने सबको दौड़ाना शुरू कर दिया और एम्स में भगदड़ मच गई इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस जवानो ने जान हथेली पर लेकर जैसे तैसे उसे पकड़ तो लिया लेकिन चाकू के वार से दो पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गये
जानकारी के मुताबिक बीरगांव उरला रायपुर निवासी भीम शाह पिता घुररू शाह उम्र 53 वर्ष अपने पुत्र ओमप्रकाश शाह उम्र 25 वर्ष जो मानसिक रोगी है उसे उपचार हेतु परिजनों के साथ एम्स अस्पताल रायपुर लेकर आये थे इसी दौरान वह परिजनों के नियंत्रण से बाहर होकर अस्पताल परिसर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाकर अपने हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने लगा तथा अस्पताल परिसर में काफी उपद्रव करने लगा जिसके कारण अस्पताल में अफरा तफरी मच गया तथा लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। जिसकी सूचना थाना आमानाका को मिलते ही तत्काल पुलिस एम्स अस्पताल पहुंची

मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह के हाथ मे चाकू होने से वह गंभीर अपराध घटित कर सकता था उसे नियंत्रण में लेने सउनि. सुरेश मिश्रा एवं आरक्षक भारतेन्दु साहू व अन्य पुलिस जवानों ने अपनी जान की परवाह किये बिना घेराबंदी कर चाकू छीनने का प्रयास किया लेकिन मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह हाथ में रखे चाकू से जवानों पर हमला करने लगा जिससे सउनि. सुरेश मिश्रा एवं आरक्षक भारतेन्दु साहू को चाकू लगने से वह जख्मी होकर लहुलूहान हो गए बाबजूद इसके उन्होंने मानसिक रोगी को पकड़ने के प्रयास जारी रखे ओर भारी मशक्कत के बाद अंततः उसे नियंत्रित किया
थाना आमानाका पुलिस के द्वारा जान जोखिम में डालकर मानवता का परिचय देते हुये मानसिक रोगी को पकड़कर उपचार के लिये एम्स अस्पताल रायपुर मे भर्ती कराया गया पुलिस की इस मानवीयता व साहस के बाद सभी ने राहत की सांस ली और पुलिस की जमकर तारीफ की।