Let’s travel together.

टीम इंडिया के धाकड़ कप्तान की एक्स ने 18 साल बाद खोला बड़ा राज

112

खेल और बॉलीवुड का रिश्ता काफी साल पुराना है. कभी किसी खिलाड़ी का नाम एक्ट्रेस से जुड़ना तो कभी उनकी तस्वीरें वायरल होना जैसे आम सी बात है. करीब 18 बरस पहले भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ एक एक्ट्रेस का नाम जुड़ा था. उसी अभिनेत्री ने लंबे वक्त के बाद अपने रिलेशनशिप के बारे में राज खोला तो क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई थी.

गांगुली की एक्स ने खोला था राज

कई क्रिकेटरों और अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया लेकिन कुछ का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और नगमा का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा. काफी वक्त तक दोनों रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर अलग होने का फैसला किया. इस रिलेशनशिप के बारे में खुद अभिनेत्री ने 18 साल बाद एक इंटरव्यू में खुलासा किया. गांगुली की जब अभिनेत्री नगमा के साथ रिलेशनशिप की खबरें आईं, तब वह शादीशुदा थे.

18 साल बाद तोड़ी थी चुप्पी

‘प्रिंस ऑफ कोलकता’ से मशहूर सौरव गांगुली ने साल 1996 में डोना गांगुली से शादी की थी. इसके करीब चार साल बाद गांगुली का नाम अभिनेत्री नगमा के साथ जोड़ा जाने लगा. इसका कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना था. ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कभी ना तो गांगुली और ना ही नगमा ने इस पर कोई बयान दिया. फिर नगमा ने ही इस रिलेशनशिप पर करीब 18 बरस बाद चुप्पी तोड़ी थी.

रिलेशनशिप पर पड़ा खराब प्रदर्शन का असर

नगमा ने तब एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम दोनों के बारे में काफी कुछ कहा गया. उस वक्त जिसके मन में जो आया, हमारे बारे में बोलने लगा. साल 2000 में जब गांगुली करियर में टॉप फॉर्म में चल रहे थे, तब लोग टीम इंडिया की हार और कप्तान के खराब प्रदर्शन को पचा नहीं पा रहे थे, इसका सीधा असर हमारे रिश्ते पर पड़ा. सौरव गंगुली का करियर दांव पर लगा था. ऐसे में किसी ना किसी को तो अलग होना ही था, तब गांगुली ने अपने करियर पर फोकस रखना सही समझा. मुझे लगता है कि गांगुली का फैसला सही था.’ सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है. उन्होंने 196 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें से भारत ने 97 में जीत हासिल की.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811