Let’s travel together.

बोलेरो का ड्राइवर करने लगा डांस, दूसरे ड्राइवर ने संभाली गाड़ी, बेकाबू हुई बोलेरो ने 10 लोगों को कुचला, दो की मौत

0 123

 

– बारातियों पर चढ़ी बोलोरो कार दो की मौत, कई घायल

– गुना जिले से शिवपुरी के खतोरा में आई थी बारात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले के खतौरा गांव में एक बोलेरो जीप अनियंत्रित हो गई और बारात में डांस करने वाले बारातियों पर चढ़ गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गये बाद में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि बरात के पीछे बोलेरो गाड़ी चल रही थी इस गाड़ी का चालक ड्राइवर भी डांस करने के लिए उतर गया। गाड़ी खुली छोड़ दी दूसरे ड्राइवर ने जब गाड़ी संभाली तो उससे यह बेकाबू हो गई और यह बेकाबू बोलेरो बारातियों पर चढ़ गई।

गुना जिले के श्यामपुर से आई थी बारात-

बीती रात गुना के श्यामपुर से आई रात में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती बरात में पीछे से एक बोलेरो घुस गई ,इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को उपचार के लिए पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां परिजन दो घायलों को गुना के अस्पताल में भर्ती कराने ले गए व एक घायल को उसके परिजन ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। जहां गुना अस्पताल के लिए ले जाए गए दोनों घायलों की मौत हो गई।

ड्राइवर करने लगा डांस तो दूसरे बराती ने संभाली स्टेरिंग तो बेकाबू हो गई बोलेरो –

बारात में शामिल महेश ने बताया कि बोलेरो ड्राइवर बारात में चलती गाड़ी को सड़क पर छोड़कर बारात में नाचने चला गया। इसी दौरान एक बराती बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठ गया और उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया। जिस पर बोलेरो असंतुलित हो गई और बारात में जा घुसी। घटना देर रात दो बजे की बताई गई है।

दो लोगों की मौत की हुई पुष्टि-

इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि गुना के श्यामपुर से बारात खतौरा आई थी। बारात के पीछे बारात का ही बोलेरो था। जिसे ड्राइवर ने बारात पर चढ़ा दिया था। सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र से सभी को शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था परंतु परिजन दो घायलों को उपचार के लिए गुना ले गए थे साथ ही एक घायल को ग्वालियर अपने साथ ले गए थे। बोलेरो वाहन की टक्कर से बारात में शामिल गुना निवासी पुरुषोत्तम पाल और मनीष कुशवाह की गुना में मौत होने की पुष्टि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811