Let’s travel together.

कोटा के बंद रेस्टोरेंट में धमाका, शटर उखड़कर 50 फीट दूर गिरा, लोगों में मचा हड़कंप…

113

कोटा के स्टेशन रोड पर देर रात एक रेस्टोरेंट में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके से पूरा इलाका गूंज गया। ब्लास्ट की घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दरअसल, रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। गैस का वैक्यूम बनने के बाद धमाका हो गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि कोटा रेलवे स्टेशन रोड पर हाट रोड इलाके में अंगीठी रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट जतिन अगनानी का है। पिछले काफी समय से यह बंद पड़ा हुआ है। मंगलवार रात को 8 बजे करीब दुकान के अंदर तेज धमाका हुआ। धमाके से आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अंदर रेस्टोरेंट में आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट में रखा सामान भी जल गया।

धमाका इतना तेज था कि रेस्टोरेंट का शटर टूटकर 50 फीट दूर गिरा। धमाके और आवाज की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई। हालांकि लोगों ने पहले ही आग पर काबू पा लिया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया- दुकान के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें से एक सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस लीक हो रही थी। दोनों सिलेंडर सुरक्षित है यानी कि सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ है। अब धमाके के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जो सिलेंडर दुकान में रखे थे। वह फाइबर के थे। इनमें से एक सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बंद रेस्टोरेंट के अंदर गैस भरने से वैक्यूम बना। इसकी वजह से ब्लास्ट हुआ।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811