थाना प्रभारी के नेतृत्व में घरों में सीसीटीवी कैमरे किए चेक नहीं लगे होने पर लोगों को कैमरे लगाने किया जागरूक
रायसेन ।पुलिस ने शहर की कॉलोनियों में आज से सर्वे अभियान चलाया जिसमें सबसे पहले सांची मार्ग पर स्थित भारत नगर कॉलोनी में थाना कोतवाली प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस

पहुंची और उन्होंने कॉलोनी के सभी घरों का सर्वे कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए इनमें से अधिकतर घरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे इस पर थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू द्वारा रहवासियों को अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रति जागरूक किया वहीं पूर्व में भी इस कॉलोनी में चोरी की घटनाएं हुई थी इसके मद्देनजर भी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज चेक किए, कहां से चोर कॉलोनी में एंट्री हुए और किन घरों को निशाना बनाया था।
