Let’s travel together.

भोजपुर शिव मंदिर प्रांगण में संस्कृति विभाग द्वारा तीन दिवसीय महादेव महोत्सव का दूसरा दिवस

0 181

महादेव महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायक श्री कुणाल गांजावाला ने बिखेरी अपनी मखमली आवाज की सुगंध

रायसेन।मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व अवसर पर विश्वविख्यात धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोजपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘महादेव महोत्सव’ के दूसरे दिन 19 फरवरी, 2023 रविवार को शिव मंदिर प्रांगण में तीन प्रस्तुतियों का रसास्वादन सुधिजनों ने किया, जिनमें श्री कपिल शर्मा एवं साथी, भोपाल द्वारा शिव केन्द्रित नृत्य नाटिका, सुश्री भारती विश्वनाथन एवं साथी, भोपाल द्वारा शिव भजन एवं प्रख्यात गायक श्री कुणाल गांजावाला एवं साथी, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई।। इस अवसर सहायक संचालक, संस्कृति संचालनालय सुश्री वंदना जैन ने सभी कलाकारों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।


इस दौरान सर्वप्रथम सुश्री भारती विश्वनाथन एवं साथी, भोपाल की शिव भजन की प्रस्तुति हुई। इसके बाद दूसरी प्रस्तुति श्री कपिल शर्मा एवं साथी, भोपाल की शिव केंद्रित नृत्य की रही। उन्होंने 45 मिनट में 25 कलाकारों के साथ कथक नृत्य के माध्यम से भगवान शिव की सम्पूर्ण कथा को दिखाया। जिसमें उन्होंने सति दहन, पार्वती जन्म, वीर भद्र एवं शिव बारात, शिव विवाह इत्यादि प्रसंग दर्शाए।


दूसरे दिवस की अंतिम प्रस्तुति रही जाने—माने गायक श्री कुणाल गांजावाला एवं साथी, मुम्बई के सुगम संगीत की। श्री कुणाल ने भोजपुर पहुंचकर सबसे पहले प्राचीन शिव मंदिर जाकर भगवान महादेव के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। मंच पर पहुंचकर श्री कुणाल ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मेरे मन में शिवा…. भजन गाकर की। शिव मंदिर परिसर के अलौकिक वातावरण में जब श्री कुणाल की आवाज की सुगंध घुली तो श्रोता भी दिव्य आनंद से भर उठे। इसके बाद उन्होंने बिना रुके अपनी मखमली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिनमें काल काल में हम तुम करें धमाल…., दिल कह रहा है तुमसे ये रिश्ता जोड़ लूं…., दिल नशीं माशाअल्लाह…., यार को मैंने मुझे यार ने सोने न दिया…., सब रिश्ते नाते हंस के तोड़ दूं…., चन्ना वे घर आजा….दिल न दिया दिल न लिया…., भीगे होंठ तेरे…. जैसे गीतों से श्रोताओं को संगीत की जादुई दुनिया में ले गए। श्री कुणाल गांजावाला की यह विशेष प्रस्तुति भोजपुर के श्रोता लंबे अरसे तक भूल नहीं पायेंगे।

‘महादेव महोत्सव’ में आज

भोजपुर में महादेव महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिवस 20 फरवरी, 2023 को श्री अरविन्द सोनी एवं सुश्री सुनीता सिंह, भोपाल द्वारा गायन की प्रस्तुति एवं तत्पश्चात् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें डाॅ. सर्वेश अस्थाना-लखनऊ, श्री अजातशत्रु-उदयपुर, श्री सुमित मिश्रा-ओरछा, सुश्री श्वेता सिंह-बड़ौदा, श्री प्रतीक चौहान-भिण्ड एवं सुश्री शिवांगी शर्मा-उज्जैन शामिल होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811