Let’s travel together.

गुजरात हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं सोनिया गोकानी

103

अहमदाबाद : जस्टिस सोनिया गोकानी ने गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस गोकानी गुजरात उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। हालांकि, 25 फरवरी को सेवानिवृत्ति होने की वजह से उनका कार्यकाल सिर्फ 9 दिनों का होगा। हाईकोर्ट में इस पद पर पदोन्नत होने वालीं वह वर्तमान में अकेली महिला मुख्य न्यायाधीश बन गई हैं।

जस्टिस गोकानी की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने 12 फरवरी को मंजूरी दी थी। वह 13 फरवरी से मुख्य न्यायाधीश (नामित) के रूप में सेवा दे रही थीं। उनकी नियुक्ति जस्टिस अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811