Let’s travel together.

शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता-पुत्री के वाहन को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत

97

झारखण्ड : निरसा कांटा के समीप एनएचटू पर बल्कर वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

हादसा शनिवार के दिन करीब 11 बजे हुआ। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने धक्का मारने वाले बल्कर वाहन में तोड़फोड़ की और चालक की जमकर पिटाई कर दी। बल्कर वाहन एमपीएल की छाई ढुलाई का काम कर रहा था।

लोगों ने दोपहर करीब एक बजे पांड्रा मोड़ के पास एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी। आक्रोशित लोगों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायल का इलाज का खर्च दिया जाए।

जानकारी के अनुसार बंगाल के बर्नपुर निवासी 32 साल के पिंटू कर्मकार बड़ी बहन की बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए निरसा के पांड्रा ससुराल गणेश कुंभकार के घर आया था। उसके साथ छोटा बहनोई सलानपुर क्षेत्र के आलाडीह गांव निवासी पाइप मिस्त्री 35 साल का भुवन पाल और 13 साल की भांजी मिताली पाल भी साथ थी।

शनिवार को पिंटू कर्मकार ससुराल से बाइक से अपने बहनोई और भांजी को लेकर बरवा हाट गया। वहां से वह बहनोई और भांजी को बाइक पर बैठाकर अपनी बड़ी बहन के घर दहीबाड़ी जा रहा था। इसी बीच निरसा कांटा के समीप पीछे से आ रहे बल्कर वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए।

धक्का लगने से बीच में बैठी मिताली पाल सड़क पर गिर गई। उसका सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, पिंटू और भुवन घायल हो गए। खबर मिलते ही पिंटू के ससुराल वाले और पांड्रा पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया रोबिन धीवर ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद ले गए। गंभीर रूप से घायल भुवन पाल की भी धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है। इधर, महाशिवरात्रि के दिन पिता-पुत्री की एक साथ हुई मौत से लोग काफी मायूस है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811