Let’s travel together.

खजूरिया बरामद गढी से अपहृत दो बच्चे पुलिस ने किये बरामद

0 543

रायसेन।06 जनवरी को थाना बेगमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खजूरिया बरामद गढी से दो नाबालिग बच्चों को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट पर थाना बेगमगंज में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी बेगमगंज श्री सुनील बरकडे, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बच्चों एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा दोंनों नाबालिग बच्चों को 08.जनवरी को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ पर दोनों बच्चों द्वारा बताया गया कि वह भोपाल घूमने गये थे।
नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी में थाना प्रभारी राजपाल जादौन, उनि. मकरंद सिंह, सउनि. भागचंद धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811