Let’s travel together.

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया सिलयारी स्टेशन का निरीक्षण

0 408

अंडरब्रिज की मांग पूरी करने पर मंडल प्रबंधक का जताया आभार

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा सिलयारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुची इस दौरान उन्होंने रेलवे अंडरब्रिज की मांग को पूरा करने पर मंडल महाप्रबंधक का आभार भी जताया।


विधायक श्रीमती शर्मा सोमाबार को रेलवे स्टेशन सिलयारी का निरीक्षण करने पहुची उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल महाप्रबंधक आलोक कुमार के साथ निरीक्षण कर अपनी मांगों को रखा जिसमें मुख्य रुप से माढ़र में पानी की समस्या पाइप लाइन व्यवस्था के लिए अपनी मांग को रखा जिसे सहजता से महाप्रबंधक के द्वारा स्वीकार कर तत्काल इसमें कार्य के लिए निर्देशित किया गया और क्षेत्र में लंबे समय से तीन अंडरब्रिज की मांग की जा रही थी जिसमें प्रमुख रूप से मांढर अंडरब्रिज, बरबंदा अंडरब्रिज, और सिलयारी अंडरब्रिज को धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा की मांग को पूरा किया जिसमे विधायक ने मंडल महाप्रबंधक आभार जताया साथ ही सिलयारी रेल्वे क्रासिंग से लेकर मलौद पहुँच मार्ग पर सर्विस रोड बनाने व कोरोना काल के चलते बंद हुए लोकल व एक्सप्रेस को पुनः संचालित करने व रेलवे स्टेशन के अन्य सुविधाएं और साधन संसाधनों, रेलवे ट्रैक, मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यात्री सुविधाओं का आकलन कर निरीक्षण किया रेलवे फाटक, रेल ब्रिज के निरीक्षण एवं गैंग के निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं सुरक्षा की सुनिश्चितता किया।
इस अवसर में प्रमुख रूप से रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता, बिलासपुर मुख्यालय के सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सहित भानमति मांडे, सरपंच कुरूद सिलयारी, दुर्गा शेखर यादव जनपद सदस्य, कन्हैया यादव, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा ,रतन सोलंकी, सुनीता साहू, सुरेश साहू, देवशक्ति वर्मा, दीपक अग्रवाल, श्याम नारायण पांडे, शेखर यादव, रोशन पुरी गोस्वामी अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811