लगभग 6.60 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया माल, नगदी एवं वारदात में प्रयुक्त ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद
देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना सांची पुलिस ने निर्माणाधीन होटल में हुई बिजली के तार चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।
तीन जुलाई को फरियादी अभिषेक माहेश्वरी पिता महेशचंद्र महेश्वरी निवासी विदिशा ने थाना सांची में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02/03 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन मधुरम होटल, सांची के स्टोर रूम से हेवल्स कंपनी के तांबे के बिजली तार के बंडल चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सांची, विदिशा, भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की गई।
सघन प्रयासों के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया तथा बताया कि चोरी किए गए कुछ तांबे के तार को जलाकर बेच दिया तथा शेष माल छिपाकर रखा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अभय सिंह पिता छक्कू सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी गांधीनगर नई बस्ती, अंबेडकर नगर, झंडे के पास, भोपाल।
2. गौरव ठाकरे पिता बाविया ठाकरे उम्र 18 वर्ष, निवासी गांधीनगर नई बस्ती, गली नं. 03, भोपाल।
3. प्रकाश पिता राजू मराठी उम्र 23 वर्ष, निवासी गांधीनगर नई बस्ती, अंबेडकर नगर, भोपाल।
4. चन्द्रराज पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 50 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, वार्ड नं. 01, भोपाल।
आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया सामान
35 बंडल हेवल्स कंपनी के बिजली तार, कीमत लगभग ₹1,31,000
लगभग 10 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार, कीमत लगभग ₹20,000
*नगद ₹49,000
वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो, कीमत लगभग ₹4,00,000।
एक मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹60,000
कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य लगभग ₹6,60,000 है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.बी. शर्मा, उप निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज सेन, प्रधान आरक्षक गणेशराम, प्रधान आरक्षक ध्रुव सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश गोहे, प्रधान आरक्षक रामकरण शर्मा, आरक्षक सौरभ रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार, आरक्षक योगेश रघुवंशी, महिला आरक्षक निधि तिवारी एवं महिला आरक्षक शिवानी रघुवंशी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।