Let’s travel together.

टी आई के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी में लगाई तार की जाली

0 67

दो बच्चों की मौत के बाद उठाया कदम

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवा के कूंबरगढ़ नगर में स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद धरसीवा टी आई राजेंद्र दीवान के निर्देश पर मंदिर समिति ने बावड़ी के चारों तरफ तार की जाली लगा दी है जिससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति रुकेगी।

ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में खेलते खेलते दो बच्चे गौड़ राजाओं के जमाने की प्राचीन बावड़ी के पानी में चले गए थे जहां गहराई अधिक होने से डूबने के कारण उनकी मृत्यु से पूरे नगर में शोक छा गया था पहली बार हुई इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर नागरिक चिंतित थे ।

टी आई ने ली थी मंदिर समिति की बैठक

इस दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए धरसीवा टी आई राजेंद्र दीवान ने घटना के दूसरे दिन मंदिर समिति की बैठक ली ओर दो दिन के भीतर बावड़ी के चारों तरफ ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे जिससे भविष्य में कोई घटना न हो इस पर मंदिर समिति ने बावड़ी के चारों तरफ तार की जाली लगवाने का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया इससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति रुकेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811