सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा के ग्राम सांकरा में लगातार बीसवें साल भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भक्ति भाव के साथ धूमधाम से निकाली गई।
भजन-कीर्तन, बाजे-गाजे और आस्था के माहौल के साथ रथयात्रा क्षेत्र की आस्था का प्रतीक बन चुकी है ग्राम सांकरा के समाज सेवी टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पहले गांव और आसपास के लोग रथयात्रा देखने रायपुर जाया करते थे। इसी सोच के साथ 20 वर्ष पूर्व निर्णय लिया गया कि यह पावन पर्व गांव में ही मनाया जाए, ताकि गांव के सभी लोग प्रभु के दर्शन कर सकें।
इसी संकल्प के साथ गांव की 2 बैलगाड़ियों को जोड़कर भव्य रथ तैयार किया गया। विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर गांव एवं आसपास के भजन मंडलियों को आमंत्रित कर भजन-कीर्तन के साथ रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पर्व में गांव की सभी महिला, पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित होकर आनंद लेते हैं।तब से लेकर आज तक यह रथयात्रा उपाध्याय परिवार के मार्गदर्शन में अनवरत जारी है।
वर्तमान समय में रथयात्रा का स्वरूप और भव्य हो गया है। अब भगवान बलभद्र जी, देवी सुभद्रा मैया और प्रभु श्री जगन्नाथ जी की प्रतिमाओं के साथ रथ को आकर्षक रूप से सजाया जाता है। आस्था के बाजे और डीजे के साथ निकलने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन लाभ लेते हैं और महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। रथ यात्रा की पूरी तैयारी टिकेंद्र उपाध्याय के बेटा आशीष उपाध्याय, विनित प्राची उपाध्याय के नेतृत्व हुआ और साज सज्जा में विशेष सहयोग राजेंद्र पांडेय ,सूर्या साहू, रघुनाथ साहू सरपंच, तोरण साहू , निशु,नोहर,भूपेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा,बबलू, सन्नी साहू, केशव तिवारी,कु.आकांक्षा ,प्रमोद साहू, रविशंकर साहू, टिकेंद्र साहू, लक्की साहू, योगेश साहू ,योगेंद्र यादव ,लक्खू साहू, सालिक, भोला, का मुख्य रूप से सहयोग रहा ।