Let’s travel together.

हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह हुए शामिल

121

राजनांदगांव शहर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दी।पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल की लिस्ट में राजनांदगांव जिले का नाम नहीं रहता सिर्फ दुर्ग जिले का नाम रहता है।

प्रदेश के नगरीय निकायों को लगभग 1000 करोड रुपए की सौगात दी गई है जिसमें राजनांदगांव को महज 15 करोड़ दिया गया है। आयोजन को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता राजनांदगांव की शान है,उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को बनाने का मूल उद्देश्य था कि यहां से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले और जिले सहित प्रदेश का नाम रोशन करें।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश के नगरीय निकायों में एक हजार करोड रुपए की सौगात दी है जिसमें दुर्ग को सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं।और राजनांदगांव जिले का उस लिस्ट में नाम ही नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 8 फरवरी से 16 फरवरी तक महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति 79 अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत आज दो सेमीफाइनल मैच सेल अकादमी राऊल केला और आरसीएफ कपूरथला एवं पेट्रोलियम स्पोर्ट्स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली और साईं एक्सीलेंस सेंटर लखनऊ के मध्य खेले गए। वहीं 16 फरवरी को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत किए जाने की तैयारी में आयोजन समिति जुटी हुई है।वही आज सेमीफाइनल मैच का आनंद उठाने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811