Let’s travel together.

अनोखा अंदाज ! बिना हेलमेट के बाइक सवारों को लगाया गया तिलक,पहनाई गई माला..

86

वाराणसी | वाराणसी में आज ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को हेलमेट बांटे गए। सुबह बनारस क्लब ने बुधवार को मैदागिन चौराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। बिना हेलमेट लगाए जा रहे वाहन चालकों को रोककर उनको तिलक लगाया गया और फिर माला पहनाई गई। साथ ही हेलमेट पहनाकर समझाया।संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, प्रदीप गुप्त, अनिल औऱ नंदकुमार टोपी वाले ने दो पहिया वाहन चालकों को तिलक लगाकर हेलमेट पहनाया। अपील की गई कि केवल चालान से बचने के लिए हेलमेट न पहनें बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा को देखते हुए इसका उपयोग करें। इस दौरान वाहन चालकों को सिर पर चोट लगने से होने वाली मौतों के आंकड़ों की भी जानकारी दी गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811