Let’s travel together.

जयपुर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल यूथ कॉन्फ्रेंस कल से

119

जयपुर : ‘नेतृत्व 4.0: लीडरशिप इन द एरा ऑफ कनेक्शन एंड कोलैबोरेशन’ विषय पर हो रही इस कॉन्फ्रेंस में विश्व प्रसिद्ध वक्ता, प्रोफेशनल्स और मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयपुरिया, जयपुर के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण से सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ होंगे।

इसी दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता, भरतनाट्यम नर्तक सुधा चंद्रन कॉन्फ्रेंस में ‘यूथ आइकॉन’ सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। स्वागत भाषण शरद जयपुरिया, अध्यक्ष, जयपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा दिया जाएगा। मुख्य भाषण रिचर्ड रेखी, उद्यमी और बोर्ड के सदस्य, पूर्व सीईओ-केपीएमजी का होगा।

यूथ कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ. लोकेश विजयवर्गीय ने बताया कि 17 फरवरी को कलचरल नाइट में कालबेलिया डांसर और पदमश्री गुलाबो बाई परफॉर्म करेंगी। आखिरी दिन 18 फरवरी को अभिनेत्री और पूर्व मिसेज वर्ल्ड डॉ. अदिति गोवित्रिकर कॉन्फ्रेंस में ‘यूथ आइकॉन’ सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। समापन सत्र में मनोज गुप्ता, क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सत्र में फैकल्टी, रिसर्च स्कॉलर और छात्रों के लिए बेस्ट पेपर व पोस्टर अवार्ड समारोह भी होगा।

वहीं, यूथ कांफ्रेंस में ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग, यूनाइटेड किंगडम द्वारा डॉ. प्रभात पंकज, डॉ. लोकेश विजयवर्गीय और डॉ. प्रेरणा जैन द्वारा संपादित एक पुस्तक का विमोचन भी होगा, जिसकी थीम ‘नेतृत्व 4.0: लीडरशिप इन द एरा ऑफ कनेक्शन एंड कोलैबोरेशन’ होगी। अंत में उपस्थितजनों ने कांफ्रेंस के पोस्टर का विमोचन भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811