Let’s travel together.

उदयपुर सेंट्रल जेल में पुलिस का छापा, कैदियों ने टॉयलेट में बहा दिए मोबाइल फोन

120

राजस्थान : मुखबिर से मिली सूचना पर जब उदयपुर जिला पुलिस ने सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी कर तलाशी ली, तो जेल में छह मोबाइल और अन्य कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं हैं। पुलिस की भनक लगते ही कैदियों ने अपने मोबाइल फोन टॉयलेट में बहा दिए थे।

पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली कि सेन्ट्रल जेल उदयपुर के बैरक नम्बर 14 में बंद शातिर बदमाश दिलीप नाथ मोबाइल का इस्तेमाल करता है। वह कई दिन से अपने साथियों के साथ मोबाइल फोन से बात कर आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इस सूचना पर एसपी विकास शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध और अनुसंधान प्रकोष्ठ मनजीत सिंह, थानाधिकारी भुपालपुरा हनवंत सिंह सोढ़ा, थानाधिकारी अम्बामाता रवीन्द्र चारण, थानाधिकारी नाई श्याम सिंह रत्नू और थानाधिकारी सुखेर संजय शर्मा की एक विशेष टीम का गठन कर सेंट्रल जेल की आकस्मिक सर्च के लिए रवाना किया गया।

उप महानिरीक्षक जेल कैलाश त्रिवेदी के निर्देशन में विधिवत रूप से पुलिस टीम ने केंद्रीय कारागृह उदयपुर में तलाशी शुरू की। जेल में एंट्री करने के बाद बैरक नम्बर 14 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरिक के रोशनदान की सलाखों के नीचे की तरफ 2 पेन ड्राइव, 3 लाइटर, काले रंग का 1 ईयरफोन, काले रंग का एक चार्जर, मोबाइल नम्बर लिखीं कुल 12 पर्चियां मिलीं।

इन्फॉर्मेशन में यह सामने आया की बैरक नम्बर 14 के कुछ कैदियों ने चैकिंग से बचने के लिए कुछ मोबाइल बैरिक में बने टॉयलेट में बहा दिए हैं। इस बैरक के अन्दर बने टॉयलेट के अन्दर से बाहर की तरफ निकल रहे पाइप को तोड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो कुल 06 मोबाइल फोन मिले। टीम ने इन्हें जब्त कर थाना सूरजपोल पर केस दर्ज करवाया है। केस में आगे की इन्वेस्टीगेशन जारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811