Let’s travel together.

क्वीन कंसोर्ट कैमिला दूसरी बार हुईं कोरोना संक्रमित

85

लंदन | ब्रिटेन की क्वीन कंसोर्ट कैमिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। बकिंघम पैलेस ने महारानी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। बकिंघम पैलेस ने बताया कि वह दूसरी बार इस वायरस की चपेट में आईं हैं। महारानी कैमिला जुकाम और ठंड से पीड़ित थीं। इसके बाद जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो वे पॉजिटिव पाईं गईं। बकिंघम पैलेस ने यह भी बताया कि महारानी के कोरोना संक्रमित होने के कारण वह एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके कारण इस समयावधि के दौरान उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

बकिंघम पैलेस ने सोमवार को जारी बयान में कहा ‘जुकाम के लक्षणों से पीड़ित होने के बाद महारानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं।’ बयान में यह भी कहा गया है कि इसके कारण बेहद अफसोस के साथ उन्होंने इस सप्ताह के लिए अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।गौरतलब है कि इस सप्ताह में महारानी कैमिला को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। इन कार्यक्रमों में एजबेस्टन, बर्मिंघम में एल्महर्स्ट बैले स्कूल की शताब्दी मनाने के साथ टेलफोर्ड में साउथवाटर वन लाइब्रेरी का दौरा भी करने वाली थीं।

उनके कार्यक्रमों की नई तारीख के बारे में बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उम्मीद है कि स्थगित कार्यक्रमों के लिए जल्द ही एक नई तारीख जारी की जाएगी।इससे पहले बीते साल फरवरी में कैमिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गई थीं। वे किंग चार्ल्स के कोरोना संक्रमित होने के चार दिन बाद कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। गौरतलब है कि उस समय किंग चार्ल्स तृतीय प्रिंस हुआ करते थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811