Let’s travel together.

शिवराज के गढ़ में पहुंचे कमल नाथ, बोले

34

सीहोर ।   शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीहोर पहुंचे, जहां सबसे पहले चिंतामन गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर विधान सभा चुनाव अभियान का श्री गणेश किया। इस दौरान हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह मुख्य मार्गों पर मंच से उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार और सीएम शिवराज को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। लेकिन उन्‍हें हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्‍वीर आप सबके सामने है। करीब 18 साल से भाजपा की सरकार है। शिवराज सरकार को विकास यात्रा नहीं हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, गोवंश का सत्यानाश हो गया है। मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की तस्‍वीर आपके सामने रखकर मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित करेंगे। हमारे सामने चुनौती है नौजवानों के भविष्य की जो मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। नौजवान बेरोजगार हैं, यह सबसे बड़ी चुनौती है कृषि क्षेत्र में हम नियम बनाकर उसमें सुधार ला सकते हैं, पर जब तक निवेश नहीं आएगा तब तक रोजगार के नये मौके नहीं बनेंगे। बाजार चलता है, किराने की दुकान चलती है, जब किसानों की जेब में पैसा होता है, लेकिन जेब में पैसा नहीं। आर्थिक् गतिविधि आखिर आगे कैसे बढ़े। एक उद्योग लगता है, रोजगार के मौके बनते हैं और साथ साथ आर्थिक गतिविधि बढ़ती है। लेकिन यह सब ठप है। आज मध्यप्रदेश की पहचान क्या है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार प्रदेश है।

विकास के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान

जब पूर्व सीएम कमल नाथ से पूछा गया कि भाजपा ने सड़क निर्माण के लिए 150 परिवार उजाड़ दिये हैं तो उन्होंने कहा कि भाजपा की यही कार्यशैली है विकास के नाम पर जनता को परेशान किया जाता है वहीं सर्वे का आकलन क्या कह रहा है। इस पर वह बोले कि सर्वे एक इशारा होता है। हमारा जो स्थानीय संगठन है वहीं चुनाव जिताता है। शिवराज के खिलाफ कौन चेहरा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी टिकटों का फैसला नहीं हुआ, लेकिन यह तय है कि मजबूत चेहरा उनके सामने होगा।

1994 के बाद आए कमल नाथ

शनिवार को शहर के टाउन हाल में पूर्व सीएम कमल नाथ ने आम सभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली, विधान सभा चुनाव अभियान का शंखनाद किया। जहां कमलनाथ के आगमन को लेकर जहां शहर के प्रमुख मार्ग को बैनर-पोस्टर से सजा दिया वहीं जगह जगह मंच बनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि 1994 के बाद यह मौका आया जब कमल नाथ के आगमन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा बलवीर तोमर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, कांग्रेस नेता राजीव गुजराती, हरपाल ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भानपुर से  सलामतपुर चौराहे तक रोड पर हो रहा डामरीकरण, 3 साल बाद ग्रामीणों को गड्ढों से मिलेगी निजात     |     ग्रामीण क्षेत्रो में उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग      |     सब्जियों के दाम गिरे, विक्रेताओं का कहना  लागत भी नहीं निकल रही      |     भोपाल एम्स हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन     |     बेगमगंज बांद्रा क्षेत्र फायर फाइटर से हुआ लैस     |     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरणजी शर्मा की 102वीं जन्मजयंती मनाई गई     |     सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं     |     फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन     |     जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ      |     भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811