Let’s travel together.

पार्षदों एवं वार्ड वासियों ने विरोध किया तो भाग खड़े हुये कार्मचारी

0 97

वाटर पंप हाउस को तोड़ने पहुंचा था नगर परिषद का अमला,

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी के नल जल वितरण हेतु ग्राम पंचायत के कार्यकाल में बनाये गये वाटर सप्लाई हाउस को अवकाश के दिन रविवार को तोड़ने के लिए नगर परिषद का अमला टे्रक्टर ट्राली और कर्मचारियों को लेकर पहुंच गया। वार्डवासियों को जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये और नगर परिषद के विपक्षी पार्षद भी पहुंच गये। और नगर परिषद के अमले से उक्त भवन को तोड़ने की अनुमति मांगने लगे जिस पर कर्मचारी दांये बांये झांकने लगे।


जानकारी के अनुसार तत्कालीन ग्राम पंचायत द्वारा नगर में नल जल वितरण हेतु पंप हाउस का निर्माण किया गया था, जिससे नगर में जल वितरण का कार्य किया जाता था। उक्त पंप हाउस सिलवानी सागर के मुख्य मार्ग के किनारे पर बना हुआ उसके पीछे एक व्यापारी ने औने पौने दाम में प्लाट लेकर दुकानों का निर्माण कर लिया और वह किसी तरह उस वाटर पंप हाउस को तोड़़वाना चाहता है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद के अमले को मोटी रकम देकर उक्त पंप हाउस को तोड़ना चाहता है।


वार्डवासियों ने उक्त भवन को तोड़ने का विरोध किया वही खबर लगते ही वार्ड 14 पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू भी पहुंच गये, उनका कहना है कि परिषद में इसे तोड़ने को कोई प्रस्ताव नहीं हुआ और ना ही अनुमति ली गई। वही नगर परिषद के विपक्षी पार्षद भी पहुंच कर हंगामा करने लगे और नगर परिषद के जल षाखा प्रभारी रामषंकर दीक्षित से उक्त पंप हाउस तोड़ने का आदेष की काॅपी मांगने लगे। जिस पर रामषंकर दीक्षित का कहना है कि नोटशीट पर सीएमओ की अनुमति ली गई है। और विरोध हंगामा के बाद नगर परिषद का अमला दबे पैर वापिस हो गया। वार्डवासियों का कहना है कि नगर परिषद यदि पंप हाउस को तोड़ कर क्या नवीन निर्माण करना चाहती है वह सार्वजनिक किया जावे, क्या सिर्फ एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए पंप हाउस को तोड़ना चाहती है ?

इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन से मोबाइल पर बात की तो उनका कहना है कि उक्त वाटर पंप हाउस तोड़ने की मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी तरह की अनुमति मेरे द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811