Let’s travel together.

शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल,पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ने कमलनाथ को कलंकनाथ कहा और पापी भी बताया

0 327

– विकास यात्रा में कमलनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी

 

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

मध्यप्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा में तमाम विवाद हो रहे हैं। विकास यात्रा में अब प्रदेश सरकार के मंत्री भी अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक सुरेश राठखेड़ा ने कमलनाथ को कलंकनाथ कहा। इसके अलावा उन्हें पापी भी बताया। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ने विकास यात्रा के मंच से पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ जो अमर्यादित टिप्पणी की। इससे पहले भी वह विकास यात्रा के दौरान कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें पापी कह चुके हैं। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरवाया में विकास यात्रा के दौरान मंच से पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कमलनाथ को झूठा करार दिया और भी कई बातें कमलनाथ के बारे में यहां पर मंच से कही गई।

कर्जा माफी नहीं होने पर कमलनाथ पर साधा निशाना-

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने खरवाया में निकाली गई विकास यात्रा के दौरान मंच से पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों से झूठ बोला गया कि उनका कर्जा माफ होगा लेकिन किसी भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ने किसानों से पूछा कि यहां पर कोई किसान है जिसका कर्जा माफ हुआ हो। पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने किसानों से झूठ बोलकर उनके वोट हासिल कर लिए।

पिछले दिनों कमलनाथ को कहा था पापी-

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री लगातार अपनी विकास यात्रा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ को निशाने पर ले रहे हैं। इससे पहले भी पोहरी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में निकाली गई विकास यात्रा के दौरान कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कमलनाथ को पापी कहा था। कमलनाथ को पापी कहने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा को ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायक माना जाता है और वह पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था और भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर प्रदेश की शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बने हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811