Let’s travel together.

अब सरकारी और प्रायवेट विद्यालय के छात्र एक साथ देंगे बोर्ड परीक्षा

115

भोपाल । प्राइवेट विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का परीक्षा में इस बार नया बदलाव होने जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों की ही तरह इस बार भी प्राइवेट स्कूलों के कक्षा 5 और 8 वीं के छात्र अब शासकीय विद्यालयों के साथ परीक्षा देंगे। प्राइवेट स्कूलों के प्रश्नपत्र भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ही तैयार किए जाएंगे। इस बार 5 वीं और 8 वीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य आयोजित की जाएगी। प्राइमरी बोर्ड होने के चलते छात्रों के विद्यालय के नजदीकी केन्द्रों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर सरकारी अमला मौजूद रहेगा, और विद्यालय में विभागाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी। वहीं प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा की तिथि और समय भी शासकीय विद्यालय के छात्रों के मुताबिक ही तय किया जाएगा। बता दें, विभाग इस बार पहले की तरह 5 वीं और 8 वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर लेने जा रहा है। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं स्थानीय अधिकारियों ने परीक्षा संबंधित तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

ऐसे बनेगा पेपर का ब्लू प्रिंट
राज्य शिक्षा केन्द्र पेपर सेट कर मुद्रण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजेगा। डीईओ जिला परियोजना समन्वयक को पेपर का ब्लू प्रिंट मुद्रण कराने के लिए उपलब्ध कराएंगे। शासकीय विद्यालयों के लिए डीईओ से प्राप्त डीपीसी पेपर के ब्लू प्रिट का मुद्रण कराकर संकुल केन्द्रों को मुहैया कराएंगे। वहीं निजी विद्यालयों के लिए प्राइवेट स्कूल संचालक डीपीसी से प्राप्त पेपर का मुद्रण कराकर छात्रों की परीक्षा कराएंगे।

33 फीसदी से कम अंक पर किया जाएगा फेल
इस बार 5 वीं और 8 वीं के छात्रों को 33 फीसदी अंक लाने होंगे। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण कर दिया जाएगा। वहीं फेल हुए विद्यार्थियो की दोबारा परीक्षा कराई जा सकती है। छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए विद्यालयों में छात्रों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811