Let’s travel together.

चैत्र नवरात्रि तिथि व शुभ मुहूर्त -आचार्य हर्षवर्धन सोलंकी

0 212

 

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू होगा। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10:52 बजे से शुरू होकर अगले दिन 22 मार्च 2023 की रात 8:20 मिनट पर समाप्त होगी।

उदया तिथि के अनुसार, 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। वहीं, इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च की सुबह 06:29 से सुबह 07:39 बजे तक रहेगा। यह समय केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा। इसके अलावा घटस्थापना का अमृत काल सुबह 11:07 बजे से 12:35 तक रहेगा।

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना विधिः-
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि मां देवी को पूरी तरह से समर्पित होते हैं। नवरात्रि के पहले ही दिन घट-स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। यह दिन बेहद विशेष होता है। अतः कलश स्थापना शुरू करने से पहले सूर्य के उदय होने से पहले उठ जाएं और मां धरती का आशीर्वाद लेते हुए, नहा धोकर स्वच्छ कपड़े पहने। इसके बाद जिस स्थान पर कलश को स्थापित करना है उस स्थान को साफ कर लें और लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां देवी की प्रतिमा स्थापित करें। कपड़े पर थोड़े चावल रख ले। एक छोटी सी मिट्टी के पात्र में जौ रख दें। उस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें। कलश पर स्वास्तिक बना लें और उसमें अक्षत, सिक्का, साबुत सुपारी डालकर पान के पत्ते रखें। एक नारियल ले उस पर चुनरी से लपेट लें और कलश से बांधे। कलश के ऊपर उस नारियल को रख ले और मां माता रानी का आह्वान करें। इसके बाद दीपक, सिंदूर, अक्षत, दही, फूल, फल आदि का आह्वान करते हुए कलश की पूजा करें। ज्ञात हो नवरात्रि के पूरे दिन मां देवी की पूजा तांबा या पीतल की कलश से करें।

११० वर्ष बाद बन रहा है शुभ संयोगः-
पंचांग के अनुसार इस साल मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। जिसे सुख-समृद्धि कारक कहा जाता है। वहीं इस साल 110 साल बाद शुभ योग बन रहा है। क्योंकि इस बार नवदुर्गा पूरे 9 दिन की रहेंगी। वहीं प्रतिपदा के दिन 5 राजयोग (नीचभंग, बुधादित्य, गजकेसरी, हंस और शश) बन रहे है।

अलग-अलग राज्यों में हिंदू नव वर्ष २०२३
हिंदू नव वर्ष के दिन सिंधि समाज के लोग चेटी चंड का पर्व, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कर्नाटक में युगादि और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उगादी, गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग संवत्सर पड़वो, कश्मीर में नवरेह, मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा का पर्व मनाते हैं।


आचार्य हर्षवर्धन सिंह सोलंकी
ज्योतिषाचार्य व रत्न विशेषज्ञ
रक्षत्रा जेम्स भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811