मप्र में रायसेन जिले के तीन विधानसभाओ में करोड़ो की सौगात विकास यात्रा में शिलान्यास कर दी जा रही है जिससे मतदाताओं को प्रसन्न किया जा रहा है । वही उदयपुरा विधानसभा में विकास यात्रा का अनोखा अंदाज नजर आया जिसमे घोड़े पर सबार पूर्व विधायक राम किशन पटेल आश्चर्य का केंद्र बने ।

रायसेन जिले के चार विधान सभाओं में से तीन विधानसभा सिलवानी,भोजपुर में पूर्व केविनेट मंत्री वर्तमान विधायक हैं । बही सांची विधानसभा के विधायक वर्तमान के केविनेट स्वास्थ्य मंत्री है । ऐसे ही तीनो विधानसभाओ में करोड़ो के शिलान्यास कर मतदाताओ को लुभाकर विकास यात्रा की जा रही है । बही उदयपुरा विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है इसकी के चलते यहां पर शिलान्यास तो नही पर साढ़े तीन साल के विकास को परोसा जा रहा है । बही पूर्व विधायक का अनोखा अंदाज विकास यात्रा में देखा जा रहा है घोड़े पर सबार पूर्व विधायक विकास यात्रा में पहुँच रहे है बही 11 फरबरी को 63 से अधिक ग्रामो में विकास यात्रा पहुँच चुकी है ।