Let’s travel together.

तुर्की में भूकंप पीड़ितों के लिए मसीहा बनी Indian Army, फील्ड अस्पताल ने शुरू किया काम

120

भारतीय सेना (Indian Army) ने भूकंप (Earthquake) प्रभावित तुर्की (Turkey) के हेते प्रांत में एक ‘फील्ड’ अस्पताल स्थापित किया है, जिसने काम करना भी शुरू कर दिया है। इसमें सर्जरी और आपातकालीन वार्ड हैं। तुर्की और सीरिया (Syria) में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिकाली भूकंप आया था जिसमें 19,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत ने दोनों देशों की मदद के लिए ‘ऑपेशन दोस्त’ (Operation Dost) शुरू किया है।

भारत ने मंगलवार को चार सैन्य विमानों से तुर्की को राहत सामग्री, एक मोबाइल अस्पताल, खोज एवं बचाव दल भेजे हैं। इसके बाद बुधवार को भी राहत सामग्री भेजी गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को ट्विटर पर तुर्किये में भारत की ओर से किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सेना ने तुर्की में हेते प्रांत के इस्केनदेरुन में फील्ड अस्पताल स्थापित किया है जिसने काम करना शुरू कर दिया है और इसमें चिकित्सा, सर्जरी, आपातकालीन वार्ड के साथ-साथ एक्स रे लैब और मेडिकल स्टोर हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सेना की टीम 24×7 काम कर प्रभावित लोगों को राहत मुहैया करा रही है।

जयशंकर ने पहले भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों द्वारा तुर्किये के गंजीयातेप में खोज अभियान शुरू करने की तस्वीरें साझा की थीं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने वायुसेना के पांच सी-17 विमानों से 250 से ज्यादा कर्मियों, विशेष उपकरण और अन्य सामग्री तुर्की भेजी है जिसका कुल वजन 135 टन से ज्यादा है।

भातरीय सेना ने गुरूवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें एक महिला फील्ड अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सेना के एक कर्मी को गले लगा रही है। इस बीच, भारत में सीरियाई दूतावास ने एक अपील जारी कर मदद मांगी है। भारत ने मंगलवार को सीरिया के लिए भी राहत सामग्री भेजी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811