भोपाल । राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में गुरुवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची की पानी के टेंक में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह खाना खाने से पहले मां से हाथ धोने जाने का कहकर निकली थी और गायब हो गई। जब वह बहुत देर तक लौटकर नहीं आई तो मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव पानी के टैंक में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है बागसेवनिया पुलिस थाने के एसआइ सुरेश सिंह ने मुताबिक मूलत: झारखंड निवासी मनोज साठे अपनी पत्नी सविता और बेटी राधिका उर्फ खुशबू के साथ एम्स परिसर बनी झुग्गी में रहता है। वह एम्स में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करते हैं। गुरुवार सुबह वह अपने काम पर गया था। घर पर पत्नी व बेटी थी। करीब साढ़े दस बजे सविता ने बेटी राधिका से कहा कि खाना खा लो। इस पर राधिका ने हाथ धोने का कहकर गई थी। काफी देर तक जब राधिका वापस नहीं पहुंची तो सविता ने उसकी यहां-वहां तलाश शुरू कर दी। कुछ दूरी पर स्थित पानी के टेंक के पास उसकी एक चप्पल दिखाई दी। टेंक पर देखने पर राधिका पानी में डूबी हुई दिखाई दी। इस पर उसने एक युवक से मदद से राधिका को बाहर निकाला और तुरंत उसे लेकर एम्स अस्पताल पहुंची। जहां पर चिकित्सक ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.