Let’s travel together.

भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने बाड़ी में किया विकास यात्रा का शुभारंभ

0 152

बाड़ी रायसेन। भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा विकास यात्रा के तीसरे दिन विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी नगर में कन्यापूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर यात्रा का शुभारंभ किया। विकास यात्र बाड़ी नगर के विभिन्न वार्डो में पहुंची। विधायक श्री पटवा द्वारा यहां विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया।


इस अवसर पर विधायक श्री पटवा ने कहा कि बाड़ी में विगत 5 वर्षों में 65 करोड़ से भी अधिक के विकास कार्य किए गए हैं एवं लगभग 7 करोड़ रूपए के काम प्रस्तावित है। आज हमने लगभग 50 लाख रुपए की लागत के भूमि पूजन व लोकार्पण किए हैं।

जल प्रदाय योजना अमृत 2.0 के अंतर्गत नगर में लगभग 3 करोड़ 85 लाख की स्वीकृति आ चुकी है। पानी की टंकी एवं पाइप लाइन संकल्प योजना के अंतर्गत चिंतामन चौराहा हिंगलाज गेट से हिंगलाज मंदिर तक 72 लाख रू लागत से होने वाले सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति आ चुकी है तथा जल्द ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बाड़ी के वार्ड नंबर 03 में आदिवासी बालक बालिका छात्रावास का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811