रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
श्री आदर्श पिपलेश्वर सेवा समिति वार्ड नंबर 14 सतलापुर के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वार्ड 14 में 18 फरवरी से होने वाले श्री महा रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया, समिति के कार्यकर्ता शेर सिंह चौहान ने बताया कि, निरंतर पिछले 8 वर्षों से वार्ड नंबर 14 में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर श्री महा रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में अष्टम वर्ष दिनांक 18 फरवरी 2023 से श्री महारूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें आज हम सभी समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को यज्ञ में पधारने के लिए आमंत्रित किया है एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी निमंत्रण स्वीकार कर यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहमति एवं स्वीकृति प्रदान की है, साथ ही सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की इस हेतु हम सभी समिति के सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया !
इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोवंशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह पाल, भाजपा इंदौर प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, पार्षद वार्ड 14 प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान, संदीप साहू, संजू मालवीय, समिति उपाध्यक्ष लक्ष्मण राय, ओम चौहान लोकेंद्र मेहता आदि सदस्यगण उपस्थित रहे!
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।