Let’s travel together.

कोई बच्चा नही रहेगा कुपोषित : पटेल

0 115

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर सुपोषित किए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। घर -घर दस्तक देकर ऐसे कमजोर बच्चों को चिन्हित करके उन्हें कुपोषण के अभिशाप से मुक्त कराने का टारगेट सरकार द्वारा निर्धारित किए जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी संभालते हुए स्वस्थ भारत के स्वस्थ भविष्य के लिए विशेष निगरानी में सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है।

आज ट्रेनी आईएएस ऑफिसर व जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ कुलदीप पटेल एवं एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा सिविल अस्पताल स्थित एनआरसी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल एवं केंद्र पर गंदगी , अव्यवस्था देखकर दोनों अधिकारी भड़क गए और एनआरसी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
केंद्र पर भर्ती मिले 11 बच्चों के संबंध में जानकारी हासिल की , उनमें अधिकांश बच्चे उल्टी -दस्त , सर्दी -बुखार से पीड़ित मिले जिनके बेहतर इलाज किए जाने के निर्देश देते हुए। कुपोषण को जड़ से खत्म करने की दिशा में कड़ी मेहनत के साथ विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि तहसील भर में घर -घर दस्तक देकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कराया जा रहा है ताकि समय पर उनका सही उपचार हो जाए और वो कुपोषण से मुक्त होकर स्वस्थ रहे।
एसडीएम द्वारा केंद्र का 14 दिन पूर्व भी औचक निरीक्षण किया गया था। तब भर्ती मिले सभी बच्चे स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं। जिन्हें संबंधित स्वास्थ्यकर्मी हरेक 15 दिन में फॉलोअप कर रहे हैं। उनकी जांच के साथ वजन , इलाज ओर सुपोषण दिए जाने की मॉनिटरिंग की जा रही है।
एसडीएम भी प्रति सप्ताह कुपोषण की अपडेट लेते हैं और कुपोषण के शिकार बच्चों को तत्काल विशेष चिकित्सा की व्यवस्था करा रहे हैं।
उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य कुपोषण मुक्त भारत चाहिए।
सीईओ कुलदीप पटेल ने केंद्र प्रभारी सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वो कुपोषण को गंभीरता से लें और घर -घर दस्तक देकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करके उन्हें एनआरसी केंद्र पर लाकर भर्ती करें और उनका अच्छे से इलाज एवं देखभाल करें ताकि किसी भी बच्चे के साथ अनहोनी ना हो।

फोटो – बेगमगंज के एनआरसी केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारीगण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलेंडर के पाइप में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; गंभीर हालत में रायसेन जिला अस्पताल रेफर     |     वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811