Let’s travel together.

चुनाव के हिसाब से मैदानी जमावट करेगी सरकार

101

भोपाल । नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से सरकार अब प्रशासनिक अधिकारियों की जमावट करेगी। इसकी शुरुआत पुलिस अधिकारियों से की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के तबादले जल्द होंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव तैयार कर चुका है और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति मिलने के बाद अगले सप्ताह तबादला आदेश जारी होने की संभावना है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। आयोग सबसे पहले उन अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए सरकार से कहेगा, जिन्हें मैदानी पदस्थापना में रहते हुए तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसमें थानेदार से लेकर पुलिस महानिरीक्षक, कमिश्नर से लेकर नायब तहसीलदार स्तर तक के अधिकारी शामिल रहेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार पहले ही अपने हिसाब से जमावट कर लेगी।

पहली सूची तैयार
सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों की पहली सूची तैयार है। इसमें वे पुलिस अधीक्षक शामिल हैं, जो डीआइजी पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इनमें सागर के तरुण नायक, रीवा के नवनीत भसीन, सीधी के मुकेश श्रीवास्तव, विदिशा की मोनिका शुक्ला, कटनी के सुनील जैन और राजगढ़ के अवधेश गोस्वामी शामिल हैं।

इन्हें हो गए तीन साल से ज्यादा
शिवपुरी में राजेश चंदेल, धार में आदित्य प्रताप सिंह को पदस्थ रहते हुए तीन साल से अधिक हो चुके हैं। वहीं, सत्येंद्र शुक्ला उज्जैन, अमित सांघी ग्वालियर, बीरेंद्र कुमार सिंह सिंगरौली, प्रशांत खरे टीकमगढ़, मनीष कुमार अग्रवाल, सिद्धार्थ बहुगुणा जबलपुर, सिमाला प्रसाद बैतूल, राहुल कुमार लोधा बुरहानपुर, राकेश सागर आगर मालवा, विवेक सिंह खंडवा, शिवदयाल देवास सहित अन्य जिलों में पुलिस अधीक्षक ऐेसे हैं, जिनका कार्यकाल सवा दो साल से अधिक समय का हो चुका है। इनके स्थान पर नई पदस्थापना की तैयारी है। वहीं, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811