Let’s travel together.

नयनतारा ने कास्टिंग काउच को लेकर किए कई खुलासे

133

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री जल्द शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन इस बार वह किसी फिल्म नहीं बल्कि कास्टिंग काउच को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नयनतारा ने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान नयनतारा ने खुलासा किया है कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि एक फिल्म में लीड रोल देने के बदले प्रोड्यूसर ने उनसे कुछ मांगें रखी थीं। हालांकि नयनतारा ने फिल्म में रोल और किसी भी मांग को पूरा करने के लिए मना कर दिया था। अभिनेत्री ने फिल्म और प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया।

इसके आगे नयनतारा ने अपने पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के बारे में बात की और कहा कि उनके प्यार ने उनके जीवन को इस हद तक शांत कर दिया है कि वह जीवन के बारे में व्यवस्थित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे अब किसी भी चीज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मेरी आलोचना करता है या किसी भी तरह की बुरी स्थिति के दौरान भी, अगर वह मेरे साथ है, तो यह सब ठीक रहेगा।नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘कनेक्ट’ दिसंबर 2022 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह ‘जवान’ में नजर आएंगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811