Let’s travel together.

 6 को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे मोदी, कुमतुर में राष्ट्र को समर्पित करेंगे हैलीकाप्टर कारखाना 

127

नई दिल्ली। कर्नाटक के लिए बजट में भद्रा योजना के तहत 5,300 करोड़ रुपए आवंटित करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी 6 फरवरी को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी कुमतुर में एचएएल के हेलीकॉप्टर कारखाने को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2023 का उद्घाटन करेंगे। 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले आईईडब्ल्यू का उद्देश्य एनर्जी के पावर हाउस के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 30 से अधिक मंत्रियों की मौजूदगी देखी जाएगी। इस आयोजन के दौरान पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 वक्ता के साथ ऊर्जा प्रदर्शनी में 1,000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ग्लोबल ऑयल और गैस सीईओ के साथ एक राउंड टेबल बातचीत में भाग लेंगे। वह ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में कई पहल भी शुरू करेंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हालिस करने के लिए इथेनॉल ब्लेंड प्रोग्राम सरकार का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र रहा है। सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण, 2013-14 से इथेनॉल उत्पादन क्षमता में छह गुना वृद्धि देखी गई है। इथेनॉल ब्लेंड प्रोग्राम और जैव ईंधन कार्यक्रम के तहत पिछले आठ सालों के दौरान की गई उपलब्धियों ने न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया है बल्कि इसके परिणामस्वरूप 318 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और लगभग विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ भी हुए हैं।

कर्नाटक में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में भाजपा सत्ता में काबिज है। बसवराज बोम्मई प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका कार्यकाल मई 2023 में खत्म होने जा रहा है। इससे पहले राज्य में चुनाव कराए जाने की संभावना है। सूबे में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811