Let’s travel together.

घर में घुसकर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा एवं 15हजार रूपये का जुर्माना

0 267

रायसेन। माननीय न्यायालय- श्रीमती नौशीन खान, अनन्या विशेष न्याषयाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012), रायसेन द्वारा आरोपी शिवदयाल आ0 कल्लू वाल्मिकी, आयु 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 16 बेगमगंज, थाना बेगमगंज, जिला रायसेन को नाबालिक के साथ बलात्संग करने के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भादसं. की धारा 450 के अंतर्गत 5 वर्ष एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3/4 के अंतर्गत आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 15000 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
इस प्रकरण में राज्य की ओर से श्रीमती भारती गेडाम, विशेष लोक अभियोजक जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।

प्रकरण का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है कि अभियोक्त्री ने थाना बेगमगंज में इस आशय की रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई कि उसकी आयु 12 वर्ष 08 माह है। वह स्कूल की जल्दी छुट्टी हो जाने से वह अपने घर करीब 03:00 बजे आ गई थी। उसकी मां राशन लेने कंट्रोल गई थी, घर का दरवाजा खुला था, तभी अचानक से मोहल्ले का रहने वाला आरोपी वीरू उसके घर के अंदर घुस आया और उससे बोला कि मेरे साथ गंदी हरकत करो और वीरू ने उसकी सिलेक्स उतारी और उसे लिटाकर कहा कि उसकी बाथरूम की जगह अपने मुंह में डालो, अभियोक्‍त्री ने मना किया तो आरोपी वीरू ने जबरदस्ती करके उसके साथ बलात्संग किया, वह रोने लगी तभी आरोपी शिवदयाल भंगी भी उसके घर के अंदर घुस आया, जिसे देखकर आरोपी वीरू भाग गया। आरोपी शिवदयाल ने अभियोक्त्री से कहा कि मैं तुम्हारे पापा को बता दूंगा कि तुम आरोपी वीरू के साथ गंदी हरकत कर रही थी, मेरे साथ भी ऐसी हरकत करों, फिर आरोपी शिवदयाल ने भी अभियोक्त्री के साथ बलात्संग किया। तभी अभियोक्त्री की फ्रेंड राखी आ गई, जिसे देखकर आरोपी शिवदयाल भाग गया। उसने घटना की जानकारी अपनी मां और पिता को बताई। अभियोक्त्री की रिपोर्ट के आधार पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना बेगमगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811