Let’s travel together.

सेन्ट्रल बैंक ने पेंशनर सम्मान दिवस मनाया

0 171

 

अमलनेर (जलगांव) ।स्टेशन रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा अमलनेर में आज पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर पेंशनर रविन्द्र जोशी का शाखा प्रबंधक एवं बैंक के स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया वहीं इस अवसर पर बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

स्टाफ सदस्य अशोक शर्मा ने बताया गया कि बैंक की नवीनतम फिक्स जमा योजना 444 दिन चल रही है जिसमे वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.85 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है वहीं स्टाफ सदस्य दिलीप सोनवाने ने कहा कि पेंशनरों हेतु पेंशन लोन की सुविधा उपलब्ध है जिसके तहत सहज सरल तरीके से एक दिन में लोन ले सकते हैं ।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रमन कवड़े, अधिकारी सुनील सोन्हिया, दया कृष्ण सनवाल, किशोर धनगर ने सभी बुजुर्गों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया बैंक में उपस्थित ग्राहकों ने बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811