Let’s travel together.

बक्सवाहा के विद्यालयों में हर्षोल्लास से मना बसंत पंचमी का पर्व

0 203

बकस्वाहा छतरपुर से अभिषेक असाटी

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच बसंत पंचमी का पर्व बक्सवाहा तथा आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए नए उत्साह का सोपान लेकर आया।

माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाये जाने वाले तथा ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित पंचमी पर्व का आयोजन बक्स्वाहा तथा आसपास के 17 से अधिक ग्रामों के 14 विद्यालयों में किया गया, जिसमे लगभग 1800 विद्यार्थियों ने भाग लिया।कोरोना महामारी के कारण बच्चों की विद्यालयीन शिक्षा बाधित रही है जिसके फलस्वरूप बच्चों का समग्र विकास भी बाधित हुआ है।

विद्यालय आने के ख़ुशी छात्रों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। पावन तथा सौम्य माहौल में वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह के साथ भाग लिया। बसंत पंचमी का कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल गड़ोही, शासकीय माध्यमिक शाला वीरमपुरा, कसेरा, जगारा, मझौरा, निमानी, तेइयामार तथा शासकीय प्राथमिक शाला शाहपुरा, तिलई, हिनौता, भड़ाटोर, में आयोजित हुआ।

छात्रों ने कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए छोटे स्तर पर ही सही पर अपनी प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने छात्रों को इस त्योहार के महत्व, मां सरस्वती के वैभव-ज्ञान के प्रतीक और पीले रंग की प्रासंगिकता से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।

महामारी के दौरान हालाँकि शासन की ओर से मेरा घर-मेरा विद्यालय जैसे नवाचार चलाये गए थे लेकिन बक्सवाहा जैसे अविकसित क्षेत्रों में तकनीक और अभिभावकों की रूचि की कमी की वजह से छात्रों की पढाई में व्यवधान उत्पन्न किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट अनुसार मध्यप्रदेश उन राज्यों में से है जहाँ 70 प्रतिशत से अधिक छात्रों के पास स्मार्टफोन सुविधा उपलब्ध नहीं है।

ऐसे समय में बसंत पंचमी के रंगारंग आयोजन ने बच्चों में विद्यालय के महत्त्व प्रति अधिक रूचि जागृत कर उन्हें फिर से विद्यालयों की और आकर्षित किया है। लंबे समय तक स्कूल से दूर रहने के कारण, इस शुभ अवसर ने छात्रों को फिर से विद्यालयों से जोड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811