Let’s travel together.

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए डीएसपी इसरार मंसूरी चयनित

106

रीवा निवासी,व वर्तमान में उमरिया ज़िले में डीएसपी पद पर सेवारत,इसरार मंसूरी को उनके उत्कृष्ट कार्य,व सेवाभाव के लिए 2023 के राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।ज्ञात हो कि, 1990 में एसआई पद पर चयनित हो कर 1996 में इन्हें अपने समर्पण व उत्कृष्ट सेवा भाव के चलते आउट ऑफ टर्म टीआई पद पर प्रमोशन प्राप्त हुआ था, टीआइ पद पर उनकी पहली पोस्टिंग तत्कालीन अखंड मध्यप्रदेश के बिलासपुर जिले में हुई थी। इसके बाद इन्हें  अपनी बेस्ट सर्विस के चलते, प्रमोशन दे 2013 में सतना जिले के नागौद में डीएसपी पद पर नियुक्ति दी गई।

इसी वर्ष वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं।ये रीवा के जाने-माने व्यवसायी,व समाजसेवी स्वर्गीय शकूर मंसूरी जी के तीसरे पुत्र हैं। इसरार मंसूरी का कहना है कि, उनकी सफलता में सब से बड़ा योगदान उनके पिता का रहा है।ज्ञात हो कि, पूर्व में इनको रुस्तम जी,डीजी डिस्क,व सिंहस्त मैडल से पुरस्कृत किया जा चुका है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811