Let’s travel together.

एकल के 3 दिवसीय आचार्य चयन वर्ग का हुआ समापन

0 110

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

एकल अभियान अंचल गुना द्वारा तीन दिवसीय नवीन आचार्य चयन वर्ग का समापन शुक्रवार को टेकरी मंदिर हाल में किया गया।
समापन सत्र में एकल भाग अध्यक्ष महेश सिंह सोलंकी, भाग प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख विकास जैन नखराली, भाग अभियान प्रमुख सुखदेव पाल, महिला समिति सचिव अंसुइया रघुवंशी, महिला भाग अध्यक्ष आशा रघुवंशी, अंचल अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक मंचासीन रहे। समापन सत्र का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। अंचल वन यात्रा प्रभारी विकास जैन ने बताया कि एकल नवीन आचार्य चयन वर्ग का शुभारंभ 25 जनवरी को टेकरी मंदिर हाल में किया गया था। जिसमे गुना अंचल के 14 संचों से एकल आचार्य और दीदियों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान योग क्लास लगाई गई एवं प्राथमिक शिक्षा, ग्राम विकास, आरोग्य, ग्राम जागरण एवं संस्कार शिक्षा ग्रहण की। ये सभी आचार्य प्रशिक्षण लेकर जनजाति समाज विकास के लिए कार्य करेंगे। और गांव गांव पहुंच पंचमुखी शिक्षा द्वारा शिक्षा की अलग जगाएंगे। इसके साथ ही एकल द्वारा अंचल गुना के सभी सचों के विद्यालयों ग्रामों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन किया गया। इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, धन सिंह बंजारा, कल्याण सिंह बंजारा, सतीश मीणा, नारायण सिंह मीणा, विजय सिंह सहरिया, राजकुमार शर्मा का वर्ग सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811