Let’s travel together.

मध्य प्रदेश के राज्यपाल भोपाल में और सीएम शिवराज जबलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

108

भोपाल  ।   गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को भोपाल के लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह राज्यपाल के साथ रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

सीएम शिवराज के संदेश का करेंगे वाचन

इसके अलावा 29 मंत्री एवं 20 कलेक्टर जिलों में ध्वज फहराएंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की थी, जिसमें लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ और उद्यानिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह के प्रभार के जिलों में बदलाव किया गया है। धाकड़ अब श्योपुर के स्थान पर मुरैना और कुशवाह मुरैना के स्थान पर श्योपुर जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे।

कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, विजय शाह खंडवा, तुलसीराम सिलावट इंदौर, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग विदिशा, डा. प्रभुराम चौधरी रायसेन, डा. महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, प्रेमसिंह पटेल बड़वानी, ओमप्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर देवास, डा. अरविंद सिंह भदौरिया भिंड, डा. मोहन यादव उज्जैन, हरदीप सिंह डंग रतलाम, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार, इंदर सिंह परमार शाजापुर, राम खेलावन पटेल सतना, राम किशोर कांवरे बालाघाट, बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर और ओपीएस भदौरिया निवाड़ी में ध्वजारोहण करेंगे।

इन जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, आगर-मालवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में मुख्य समारोह में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811