इंदौर। एयरपोर्ट परिसर में 5 फीट गहराई में एक कंकाल मिला है। यह कंकाल महिला का है या पुरुष का अभी यह पता नहीं चल पाया है। जिस जगह पर यह कंकाल मिला है, वहां लोगों का कम ही जाना हो पाता है। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट अथोरिटी की कालोनी के गेट के पास कंकाल मिला है। यहां एटीएस टावर बनने जा रहा है, जिसको लेकर टीम बाउंड्रीवाल में लाइट लगाने के लिए आई थी। तभी किसी की नजर गड्ढे में पढ़ी तो उन्हें कंकाल में सिर का हिस्सा नजर आया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो गड्ढे में से सिर, रिड, पेर आदि की हड्डी मिली। जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। यह यहां कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कंकाल कितने समय से यहां रखा हुआ था। संभवित 12 से 15 साल के बीच के बच्चे का कंकाल हो सकता है। गौरतलब है कि इतनी सुरक्षा इंतजाम के बाद भी एयरपोर्ट परिसर में कंकाल कैसे मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंकाल के मामले में अभी तक पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके बाद अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कंकाल महिला का है या पुरुष का है। बता दें कि एयरपोर्ट परिसर के पांच फीट गहरे गड्ढे में यह कंकाल मिला था। जिस जगह पर यह कंकाल मिला है, वहां लोगों का कम ही जाना हो पाता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.