खंडवा । अपने दोस्त को साथ लेकर बहन की शादी की पत्रिका बाटने जा रहे भाई को रोककर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से एक मोबाइल, बाइक और 5500 रूपये जब्त किए है। अरविंद पुत्र धन्नालाल निवासी ग्राम सुंद्रेल थाना धामनोद ने मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का में लूट की शिकायत की थी। अरविंद का कहना था कि अपने दोस्त नरेंद्र के साथ बाइक से मेरी बहन की शादी की पत्रिका बांटने बुआ के घर ओंकारेश्वर आ रहा था। सोमवार को शाम करीब सात बजे नर्मदा होटल के पास रुके थे। तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर मोबाइल और 5500 रुपये लूट लिए। मांधाता पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए बदमाशों को पकड़ा है। मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि रामपाल पुत्र हरेसिंह यादव निवासी ग्राम लखेरी थाना देहाल अशोकनगर हालमुकाम चंदन नगर इंदौर और शुभम उर्फ चिकना पुत्र मायाराम निवासी बापू कालोनी सनावद को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपितों अत्यंत ही शातिर है। दोनों के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आबकारी एक्ट जैसे दर्जनों संगीन अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। पूछताछ में दोनों ही आरोपितों ने लूट करना कुबूल किया है। आरोपितों के पास मिली बाइक चोरी की है। इंदौर के पुलिस थाना द्वारकापुरी अर्बन में बाइक चोरी की थी। दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया जाएगा। इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी मांधाता निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, चौकी प्रभारी मोरटक्का उनि राजेंद्र सयदे, आरक्षक सुखलाल खन्ना, संजय परिहार, अनिल आकाश, संतोष, नितेश और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक जितेंद्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.