Let’s travel together.

सेवा प्रदाताओं द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

0 161

मध्यप्रदेश में अटक रही रजिस्ट्रियां,,सॉफ्टवेयर में हो शीघ्र सुधार

16 जनवरी को समस्त सेवा प्रदाता रहेंगे हड़ताल पर

मिथलेश मेहरा उदयपुरा रायसेन

-सेवा प्रदाताओं के द्वारा उदयपुरा तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि, मप्र में जुलाई 2015 से ई संपदा सॉफ्टवेयर के द्वारा यह पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, तब से आज दिनांक तक सॉफ्टवेयर में तमाम तरह की परेशानियां का सामना पंजीयन पक्षकारों को करना पड़ रहा है।

यह कि, ई पंजीयन के दौरान सर्वर की समस्या के चलते कभी डीड करप्ट हो रही है, तो कभी ई-साइन व फोटो प्रिंट नहीं हो रहे हैं। ऐसी तमाम परेशानियों का सामना पक्षकार कर रहे हैं।

यह कि, संपदा सॉफ्टवेयर की खराबी के चलते पक्षकारो को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, नंबर लग जाए तो डीड एवं डॉक्यूमेंट के प्रिंट की समस्या सामने आती है। सर्वर की तकनीकी खराबी के चलते क्रेता विक्रेता के साथ गवाह भी परेशान हो रहे हैं।

यह कि, विभाग द्वारा टिकट बुक की सुविधा दी गई है जिसमें टिकट बुक करने के बाद भी पक्षकारो की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

यह कि, राज्य शासन को राजस्व की हानि हो रही है साथ ही जमीनी कारोबार से जुड़े लोग परेशान हो रहे हैं। यह कि, सेवा प्रदाताओ के खाते से रकम कट जाती है, लेकिन सेवा प्रदाता की लिमिट में नहीं आती। लिमिट ना बनने से सेवा प्रदाता पंजीयन का भुगतान नही कर पा रहे है। यह कि, सेवा प्रदाताओ के खाते से रकम कट जाती है, लेकिन सेवा प्रदाता की लिमिट में नहीं आती। लिमिट ना बनने से सेवा प्रदाता पंजीयन का भुगतान नही कर पा रहे है। अतः संपदा सॉफ्टवेयर में आ रही तकनीकी खामी को जल्द से जल्द दूर किया जावे, जिससे पक्षकारों के समय पर दस्तावेज संपादित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811