Let’s travel together.

भोपाल पुलिस द्वारा लगभग 80 वाहनों में 18 किलोमीटर के दायरे मे 2 घंटे तक निकाला गया महाफ्लैग मार्च

0 147

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन 
विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शनिवार दोपहर सेंट्रल लायब्रेरी से पैदल फ्लैग मार्च एवं लाल परेड मैदान से वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने हेतु प्रेरित करना, शहर में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना एवं गुंडों, बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल उत्पन्न करना था, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस करते हुए जिम्मेदार एवं जागरूक होकर निर्भीक व निष्पक्ष मतदान कर सके।


पैदल फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, DCP भोपाल सेंट्रल ज़ोन , पुलिस उपायुक्त ट्रैफ़िक एवं अन्य अधिकारियों के साथ दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल लायब्रेरी ग्राउंड से आरंभ किया जो इतवारा, बुधवारा चौराहा, थाना तलैया चौराहा होते हुए लिली टॉकीज, जिंसी तिराहे होते हुए वापस शब्बन चौराहा से होते हुए लाल परेड पर समाप्त हुआ।
पैदल फ्लैग मार्च एक घण्टे में लगभग 5 किलोमीटर दायरे के संवेदनशील इलाक़ों में निकाला गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं जिला पुलिस बल समेत लगभग 1800 अधिकारी,कर्मचारी सम्मिलित रहे। वाहनों से फ्लैग मार्च का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में समस्त अधिकारियों एवं फोर्स के साथ लाल परेड मैदान से लगभग 2:00 बजे प्रारम्भ हुआ, जो कि मालवीय नगर, रोशनपुरा होते हुए लिंक रोड 1, अर्जुन नगर तिराहे, 5 नंबर स्टॉफ, 6 नंबर, सुभाष स्कुल होते हुए मानसरोवर तिराहा, प्रगति, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज होते हुए, रचना नगर गौतम नगर, सुभाष नगर होते हुए प्रभात चौराहा से वापस ओवर ब्रिज होते हुए मैदा मिल, डीबी माल के सामने से होते हुए पुरानी जेल होते हुए वापस लाल परेड ग्राउंड पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च करीब 18 किलोमीटर के दायरे मे 2 घंटे में निकाला गया, जिसमें रुद्र, थाना मोबाइल, जिप्सी, बस समेत लगभग 80 वाहनों में अर्ध सैनिक बल, केंद्रीय बल तथा जिला पुलिस बल समेत लगभग 1800 अधिकारी,कर्मचारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811