Let’s travel together.

पति के साथ ससुराल जा रही महिला ने 3 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया, एक ने प्राइवेट पार्ट में डाली शराब की बोतल!

128

बांदा। बांदा जिले में पति के साथ ससुराल जा रही महिला ने 3 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुरेह गांव के पास देर रात शराब के नशे में 3 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और एक  ने उसके प्राइवेट पार्ट में शारब की बोतल डाल दी। पीड़िता ने जब अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी पुलिस को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के अनुसार वह अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी कोतवाली देहात के गुरेह गांव के पास पति के 3 दोस्त मिले जिन्होंने उन्हें रोक लिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त उसका पति नशे में था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि 2 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया  लेकिन तीसरा व्यक्ति पीड़िता के विरोध से रेप करने में असफल रहा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल को डाल दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले में महिला के बयान पर जांच में जुटी है। इस मामले की जानकारी देते हुए बांदा अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस महिला ने घटना की जानकारी दी वह महिला अपने 2 परचित के व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रही थी जिसमें से एक व्यक्ति रिक्शा चलाता है और दूसरा उसका परिचित है। इन लोगों ने रास्ते में शराब पी। महिला भी शराब पिए हुए थी। शराब के नशे में ये लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811