Let’s travel together.

शहडोल में 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात

94

शहडोल। शहडोल जिले में शुक्रवार को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल शहडोल शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 93 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपित वृद्धा को जंगल में गंभीर अवस्था में छोड़कर भाग गया। जानकारी लगते पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत अब सामान्य है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सुभाष दुबे के मुताबिक महिला बीती रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर आई थी। रात में रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई, उसे पास के एक गांव अपने रिश्तेदार के यहां जाना था। वह सुबह आटो करके निकली और गांव से पहले एक तिराहे के पास आटो से उतर गई। वहीं वह किसी का इंतजार कर रही थी, इतने में एक व्यक्ति आया और उसे गांव में छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ बैठ गई और फिर कुछ दूर ले जाकर उस दरिंदे व्यक्ति ने उस बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करके गंभीर अवस्था में तड़पता छोड़कर जंगल में ही भाग गया। इसके बाद तड़पती वृद्धा पर एक राहगीर की नजर पड़ी। राहगीर उसे तुरंत ही अपनी गाड़ी पर बैठाकर अस्पताल लाने लगा तो रास्ते में वृद्धा ने उसे पूरी घटना बताई। जानकारी लगते ही उसने उनके रिश्तेदारों को सूचना दी इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811